Gurugram News : वरिष्ठता व जनता को प्रति कर्तव्यनिष्ठा से फिर मंत्री बनेंगे राव नरबीर सिंह: राव सुरेश यादव

0
56
Rao Narbir Singh will become minister again due to seniority and dedication towards the public: Rao Suresh Yadav
गुरुग्राम के बादशाहपुर से विधायक चुने गए राव नरबीर सिंह का स्वागत करते वरिष्ठ भाजपा नेता राव सुरेश यादव व कर्नल आरके राव।
  • विकास कार्यों की बदौलत राव नरबीर सिंह को मिली ऐतिहासिक जीत: कर्नल आरके राव
  • समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता राव सुरेश यादव और कर्नल आरके राव ने नव निर्वाचित विधायक और पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह को दी जीत की हार्दिक शुभकामनाएं

(Gurugram News) गुरुग्राम। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राव सुरेश यादव और कर्नल आरके राव ने नव निर्वाचित विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर राव नरबीर सिंह का स्वागत किया। सुरेश यादव ने कहा कि राव नरबीर सिंह ने अपने विकास कार्यों की बदौलत बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित और संकल्पित होकर काम किया है।

सुरेश यादव ने कहा कि राव नरबीर सिंह ने अपने कार्यकाल में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास कराया है इसीलिए जनता का विश्वास उनके प्रति पूरी तरह से मजबूत है और यही कारण है कि उन्हें हर बार बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का प्यार और समर्थन प्राप्त होता है। सुरेश यादव ने कहा कि राव नरबीर सिंह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। पार्टी के प्रति भी उनका समर्पण और त्याग रहा है। राव नरबीर सिंह वरिष्ठता, श्रेष्ठता और जनता को प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते फिर मंत्री बनेंगे। और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की लहर दौड़ेगी।

कर्नल आरके राव ने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत राव नरबीर सिंह को ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता की हर समस्याओं का समाधान किया और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास करने का काम किया। यही कारण है कि जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें हमेशा से प्राप्त होता रहा है। कर्नल आरके राव ने कहा कि राव नरबीर सिंह ने अपने कार्यकाल में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का जितना विकास कराया है उतना अब तक के किसी नेता ने नहीं कराया।

उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सडकों, फ्लाईओवर, एलिवेटेड फ्लाईओवर का जाल बिछाने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विकास करने का काम किया है। इन कार्यों को लेकर जनता और पार्टी में उनके प्रति विश्वास अटल है और इस आधार पर उन्हें फिर हरियाणा कैबिनेट में स्थान प्राप्त होगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Gurugram News : कल से शुरू होगा सरस मेला, 31 राज्यों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद होंंगे प्रदर्शित