
- लोगों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
(Gurugram News) गुरुग्राम। आमजन की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा महीने कार्यक्रम के अनुसार यातायात निरीक्षक धर्मवीर सिंह, निरक्षक अवतार सिंह, निरक्षक सत्यवीर सिंह, निरक्षक रामकिशन, यातायात पुलिस कर्मचारी, जगदीश बवेजा की सहायता से हीरो होंडा चौक, जयसिंह चौक, सेक्टर 37 प्वाइंट समेत कई चौक-चौराहों पर 150 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव लगाए गए।
यातायात नियमों की जानकारी और सडक़ों पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने बारे भी प्रेरित किया
यातायात पुलिस गुरुग्राम का मकसद वर्ष 2023, 2024 के मुकाबले इस वर्ष 2025 में लोगों को अधिक से अधिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक करके सडक़ों पर होने वाले दुर्घटनाओं/हादसों में कमी लाना है। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी और सडक़ों पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने बारे भी प्रेरित किया।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व सुरेन्द्र कौर की देखरेख में यह अभियान चलाया जा रहा है। सर्दी के इस मौसम में धुंध/कोहरा हो जाता है जिससे कई बार वाहन चालकों को अपने आगे चल रहे दूसरे वाहन दिखाई नहीं देते और सडक़ हादसे भी हो जाते हैं।
धुंध/कोहरे में वाहन चालकों को उचित दूरी बनाकर व नियंत्रित गति के साथ अपना वाहन चलाना जरूरी है,सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, मुख्य सडक़ों पर अपने वाहन को खड़ा न करें, वाहन के अंदर ऊंची ध्वनि में गाने न चलाए, मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें आदि नियमों बारे भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया। किसी भी मदद के लिए गुरुग्राम पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1095 और डायल 112 के बारे में भी बतलाया गया। यातायात पुलिस सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर है।
यह भी पढ़ें : Gurugram News : गुरुग्राम पुलिस ने सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरुकता को कराए नाटक