Gurugram News : झूठी कांग्रेस को जनता सबक सिखाने को तैयार है: सुरेंद्र नागर

0
171
People are ready to teach a lesson to the fake Congress: Surendra Nagar
गुरुग्राम भाजपा कार्यालय पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर का स्वागत करते जिला भाजपा पदाधिकारी।

(Gurugram News : गुरुग्राम।) भाजपा कार्यकतार्ओं को जीत का मंत्र देने गुरुग्राम पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति है। कार्यकर्ता जीत को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें तो निश्चित ही तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में सह प्रभारी नागर ने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की।

पदाधिकारियों से  भी मांगे सुझाव

सुरेंद्र नागर ने पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे। पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात नागर के सामने रखी। सह-प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों की बातों को ध्यान से सुना और उन पर अमल करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि 29 जून को पंचकूला में हुई विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णयों को भी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जो 90 दिन का रोडमैप बना है उस पर चलते हुए सभी कार्यकतार्ओं को काम करना है। इससे पहले कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने नागर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। भाजपा सह प्रभारी नागर ने बैठक में पदाधिकारियों के समक्ष 15 बिंदु रखे जिन पर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में 7 जुलाई से 10 जुलाई तक जिला की कार्यकारिणी की बैठकें होंगी। 14 से 16 जुलाई तक मंडल स्तर कार्यकारिणी की बैठकें होनी तय हुई है। 16 जुलाई के बाद बूथ अध्यक्षों की बैठक होंगी। इन बैठकों में लोकसभा चुनावों का विश्लेशण करना है। नागर ने कहा कि जिस बूथ पर हमें कम वोट मिले हैं उन्हें चिन्हित कर उस पर ज्यादा फोकस करना है।

भाजपा सह-प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से जनता वाकिफ है। झूठ बोलकर चुनाव लडऩा कांग्रेस की पुरानी आदत है। प्रदेश की जनता तीसरी बार झूठ बोलने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता को बताएं कि कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए ही चुनाव लड़ती है। देश और प्रदेश की उन्नति तथा जनता की भलाई के लिए कांग्रेस के पास कोई योजना नहीं है। कांग्रेस का मकसद परिवारवाद को आगे बढ़ाना है।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल यादव, गुरुग्राम प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, जिला मीडिया सह-प्रमुख पवन यादव समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Rewari News : कम्पनी के साढे चार करोड़ रूपये लूटने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

 यह भी पढ़ें: Jind News : मामूली बारिश में भी पानी-पानी हो जाती है अनाज मंडी

 यह भी पढ़ें: Gurugram News : अटल भूजल योजना की हुई कार्यशाला, पानी का दुरुपयोग रोकने पर चर्चा