Gurugram News : सेवानिवृति पर डीसी ने चुनाव तहसीलदार को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

0
71
On retirement, DC honoured the election Tehsildar by making him wear a turban
गुरुग्राम के चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह को सेवानिवृति पर सम्मानित करते डीसी निशांत कुमार यादव।

(Gurugram News) गुरुग्राम। चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति पर डीसी निशांत कुमार यादव ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही कहा कि अपने 31 साल के सेवाकाल में राजेंद्र सिंह की बेदाग छवि रही है। विगत लोकसभा चुनाव के समय काम का भारी दबाव होने के बावजूद इन्होंने सहज व शांत रहते हुए अपना कार्य पूरा किया।
उनकी कार्यशैली सराहनीय रही है। उनके परिवार के सदस्य भी बधाई के पात्र हैं, जो दूर होते हुए भी राजेंद्र सिंह को घर की जिम्मेदारियों से निश्चिंत रखे हुए थे। डीसी ने सेवानिवृत्त अधिकारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं। इन्होंने अपनी कर्मठता से दूसरे कर्मचारियों को भी अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित रहने की भावना सिखाई है। नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि राजेंद्र सिंह पर चुनाव के दौरान एक बड़ी जिम्मेदारी थी। विषम हालात में उन्होंने कभी अपना संयम नहीं खोया। ओएसडी प्रीति रावत ने कहा कि चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह एक निष्ठावान अधिकारी रहे हैं।

चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोगी कर्मचारी हमेशा अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करेंगे, ऐसी वह उम्मीद रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जब भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी, वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर विधि अधिकारी राजपाल मोर, सौरभ, जयकिशन, राजीव श्योराण, संदीप सचदेवा, नेहा, मनीष, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें: Jind News : दो बाइकों की भिडंत में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस: एसडीएम

यह भी पढ़ें: Jind News : सड़क पर आपस में लड़ रहे बेसहारा पशुओं से हादसा होने का बना डर