Gurugram News : पांच क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर निगमायुक्त से मिले नवीन गोयल

0
83
Naveen Goyal met the Municipal Commissioner regarding the problems of five areas
गुरुग्राम के निगमायुक्त को मांग पत्र सौंपते नवीन गोयल व अन्य मौजिज लोग।

(Gurugram News) गुरुग्राम। शहर की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका निराकरण कराकर जनता को राहत दिलाने में जुटे व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल ने इस बार कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले करीब 10 साल में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। गुरुग्राम का विकास बहुत ही अहम है। केंद्र व राज्य सरकार की परियोजनाओं पर यहां लगातार काम चलता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के विकास में सरकार, आम आदमी की भी बड़ी भूमिका है। किसी को कोई परेशानी, समस्या से ना जूझना पड़े, इसके लिए सरकार ने यहां विकास के कार्यों को सदा आगे बढ़ाया है। फिर भी कुछ क्षेत्रों की छोटी-छोटी समस्याएं हैं, जिन्हें दूर करके आम आदमी को राहत देनी चाहिए।

गुरुग्राम शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के सुझाव दिए।

निगमायुक्त को सौंपे गए पत्र में उन्होंने गुरुग्राम शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के सुझाव दिए। उन्हांने कहा कि हम गुरुग्राम की समस्याओं पर मिलकर काम कर सकते हैं। सेक्टर-5 में गंदगी का आलम है। क्षेत्र की सफाई पूरी तरह से कराई जाए, जिससे लोगों को राहत मिले। इसी तरह से सुखराली एन्क्लेव के कम्युनिटी सेंटर में डम्प यार्ड है, उसे भी हटवाया जाए। सेक्टर-4 में चिन्तपूर्णी मंदिर के पास एक खुला नाला है। वह लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। उसे कवर करवाएं, ताकि लोगों को सहूलियत हो। निगमायुक्त की ओर से सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। निगमायुक्त ने अपील की है कि आमजन अपने घर के आसपास अधिकृत जगह पर ही कूड़ा डालें। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। सभी घरों का कूड़ा गाड़ी में डाला जाए। यह शहर हमारा है। इसे साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। सार्वजनिक रूप से जो भी गंदगी पड़ी है, उसकी काफी हद तक सफाई कर दी गई है। रोजाना कुछ स्थानों पर लोग कूड़ा डाल रहे हैं, उसे भी उठाने का काम हो रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें: Jind News : …इस बार सावन शिवरात्रि पर्व पर भद्रवास का दुर्लभ संयोग

यह भी पढ़ें: Delhi News : नोएडा में आग की भेंट चढ़ी तीन बेटियां

यह भी पढ़ें: Jind News : सरकार किसान व आढ़तियों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही