Gurugram News : मानसून वृक्षारोपण महोत्सव का किया गया आयोजन

0
62
Monsoon tree plantation festival was organized
श्री चित्रगुप्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधारोपण करते नागरिक सुरक्षा टीम के सदस्य।

(Gurugram News) गुरुग्राम। श्री चित्रगुप्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मॉनसून वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन हुआ। यह महोत्सव टीकली गांव में सचिव अनिल यादव और नागरिक सुरक्षा टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की निदेशक संगीता दास के कुशल मार्गदर्शन में हुआ, जिनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने इस अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष की उपस्थिति में एक विशेष पेड़ को मां के नाम समर्पित किया गया, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इसी के साथ उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझना और उसे निभाना हम सभी का कर्तव्य है। समाज की भलाई के लिए इस प्रकार के अभियान न केवल पर्यावरण की सुरक्षा में सहायक होते हैं, बल्कि भावी पीढिय़ों के लिए भी प्रेरणादायक बनते हैं। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों का सक्रिय सहयोग रहा, और यह सभी के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ। मां के नाम समर्पित यह पेड़ हमारे पर्यावरण को संरक्षित रखने और उसे समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

यह भी पढ़ें : Rewari News : अखिल भारतीय राष्ट्रीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सैनिक स्कूल रेवाड़ी ने लहराया परचम