Gurugram News : जैन मंदिर में भक्ति संगीत के जरिये चलाया जा रहा कल्याण मंदिर महामंडल विधान

0
78
Kalyan Mandir Mahamandal Vidhan is being conducted in Jain temple through devotional music
जैन मंदिर में कल्याण मंदिर महामंडल विधान में भाग लेते श्रद्धालु।
  • आचार्य श्री 108 ज्ञान भूषण जी महाराज ससंघ के सानिध्य में हो रहा आयोजन

(Gurugram News) गुरुग्राम। श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैकमपुरा में चल रहे कल्याण मंदिर महामंडल विधान 10 अगस्त 2024 तक आचार्य श्री 108 ज्ञान भूषण जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भक्ति संगीत द्वारा चल रहा है। विधानाचार्य पंडित दीपक जैन दिल्ली, सह-विधानाचार्य पंडित सनत जैन द्वारा भक्तिपूर्वक कराया जा रहा है।

विधान में अधिक से अधिक संख्या में बैठने के लिए सभी से आह्वान किया

आचार्यश्री ने कल्याण मंदिर विधान वालों को विधान की महिमा बताई कि यह विधान सर्व रोग, शोक नाशक एवं ऋद्धि-सिद्धिदायक सुख, शांति, समृद्धि प्रदायक है। इस विधान को करने से कालसर्प योग का निवारण होता है और परिवार में सुख, शांति, समृद्धि भाई चारा बना रहता है। यह विधान सर्व सिद्धिदायक है। श्री 105 ज्ञान गंगा माता जी ने बताया कि जो श्रावक यह विधान करते हैं या कराते हैं तो उनके परिवार में धन-धान्य उन्नति का मार्ग हमेशा खुला रहता है। गुरुग्राम जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन ने सभी श्रावकों को विधान में अधिक से अधिक संख्या में या अपने परिवार समेत विधान में बैठने की अनुमोदना की। विधान में बैठने के लिए सभी श्रावकों को बताया। समाज के महामंत्री श्रेयांश जैन, उपप्रधान विनय जैन, सीए सहमंत्री पारस जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ने सभी को विधान में अधिक से अधिक संख्या में बैठने के लिए सभी से आह्वान किया। जैन समाज के प्रवक्ता अभय जैन एडवोकेट ने बताया कि आने वाले रविवार 11 अगस्त को भगवान पाश्र्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस पर जैन बारादरी में पाश्र्वनाथ टोक की एक विशाल रचना होने जा रही है। जिनमें सभी श्रावकों को निर्माण लाडू चढ़ाने का सौभागय प्राप्त होगा।

 

यह भी पढ़ें :  Gurugram News : तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम