
- सर्वप्रिय त्यागी को प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रहण कराया जिला अध्यक्ष का पदभार
(Gurugram News) गुरुग्राम। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कराया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी समेत तमाम भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने शहीदी दिवस पर पुष्प अर्पित कर महानायकों को याद किया। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारे शहीद देश का गौरव है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत की वजह से ही आज देश आजाद है। शहीदों का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हमने तीसरी बार सरकार बनाई है। बड़ौली ने कहा कि सर्वप्रिय त्यागी को जिला अध्यक्ष का जो दायित्व मिला है, वह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करें।
विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से जो वादे किए हैं उन सभी वादों को इस पंचवर्षीय योजना में पूरा करा दिया जाएगा
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इन 10 सालों में भाजपा का संगठन लगातार मजबूत होता गया। राव नरबीर सिंह ने कहा कि विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से जो वादे किए हैं उन सभी वादों को इस पंचवर्षीय योजना में पूरा करा दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी बड़ी अहम होती है। भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने जिला अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी देकर मेरे उपर विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा, नवनियुक्त मेयर राजरानी मल्होत्रा, जिला प्रभारी संदीप जोशी, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, पूर्व मंत्री संजय सिंह, बोधराज सीकरी, महेश चौहान, हरविंदर कोहली, सैलेंद्र पांडेय, सुन्दर लाल यादव, सतीश नागर, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश, प्रदीप गुर्जर, अजीत यादव, जयवीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव, मनीष सैदपुर समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को बधाई दी।
Gurugram News : मिलन समारोह में पुरानी यादों के झरोखे में खोये रिटायर्ड पुलिस अधिकारी