Gurugram News : पुराने वृक्षों को पेंशन दे रही है हरियाणा सरकार संजय सिंह

0
213
Haryana government is giving pension to old trees Sanjay Singh
गुरुग्राम के गांव सांप की नगली में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण करते मंत्री संजय सिंह।

(Gurugram News) गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने सात दशक से अधिक पुराने वृक्षों के पालन-पोषण के लिए पेंशन स्कीम शुरू कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी वचनबद्घता को दोहराया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए वन मित्र जैसी अनेक योजनाएं लेकर आई है। यह बात हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं खेल मंत्री संजय सिंह ने कही।

गांव सांप की नंगली में आयोजित हुआ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम

सोमवार को गांव सांप की नंगली से एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत करते हुए मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने गांव के कुंडावाला मंदिर प्रांगण में पौधारोपण भी किया। मंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान को चलाया है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हरियाणा प्रदेश में इस अभियान के तहत करीब लाखों पेड़ लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक यह वृक्ष लगाएंगे, वे अपनी माता की स्मृति को तो हमेशा याद रखेंगे ही, यह धरती मां के लिए भी एक अनुपम सेवा होगी। वृक्षों से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहता है। यह दृश्य हम कोविड के दौरान देख चुके हैं। उस समय वातावरण शुद्घ हुआ तो इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्घि हुई थी।

वन, पर्यावरण एवं खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा कि आम जन के सहयोग से ही सरकार किसी अभियान को सफल बना सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अपनी माता के नाम से अवश्य रोपित कर उसकी देखभाल करनी चाहिए। हरियाणा सरकान ने वन मित्र के नाम से भी एक योजना शुरू की है। जिसमें पौधों की देखभाल करने के लिए एक नागरिक को कुछ निश्चित धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार वृक्षों के नाम से पेंशन स्कीम शुरू की गई है। जिसमें 75 साल पुराने पेड़ की देखरेख करने वाले व्यक्ति को 2700 रुपये पेंशन दी जाने की योजना शुरू है।

वन विभाग के एडिशनल चीफ कंजर्वेटर अनंत प्रकाश ने कहा कि जलवाय परिवर्तन बढ़ते प्रदूषण के करण वन संपदा कम होती जा रही है। जिस कारण धरती पर कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। सरकार की ओर से गुरूगाम जिला में साढे तीन लाख पौधे लगवाए जाएंगे। नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि लेखराज सिंह ने कहा कि सरकार के इस अभियान में नगर परिषद की ओर पूरा सहयोग दिया जाएगा। डीएफओ राजीव तेजयान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।