Gurugram News : मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद शेड्यूल के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम ड्राफ्ट जारी

0
115
Ambala News : अंबाला जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हुआ पूरा
Ambala News : अंबाला जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हुआ पूरा

(Gurugram News) गुरुग्राम। मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद गुरुग्राम जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 14 लाख 87 हजार 310 मतदाता हो गए हैं। इनमें 7 लाख 83 हजार 17 पुरुष, 7 लाख 4 हजार 241 महिलाएं और 52 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। दो अगस्त से 27 अगस्त तक हर एक विधानसभा क्षेत्र की संशोधित मतदाता सूची तैयार करने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस दौरान 16 अगस्त तक नए वोट बनाने, मतदाता सूची में नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो आदि की त्रुटियां दूर करवाने तथा मृतक व स्थान छोडकर जा चुके मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने के आनलाइन एवं आफलाइन फार्म जमा करवाए गए थे। पटौदी, बादशाहपुर, गुडगांव और सोहना विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारियों ने इन सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा कर दिया है। जिसके बाद आज अंतिम मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव के मुताबिक अब पटौदी विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 53 हजार 684 मतदाता हो गए हैं। इनमें एक लाख 32 हजार 274 पुरुष, एक लाख 21 हजार 408 महिलाएं तथा दो ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। एक अगस्त, 2024 को अभियान शुरू होने से पहले इस हलके में दो लाख 53 हजार 168 वोटर थे। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में अब पुरुष मतदाताओं की संख्या दो लाख 71 हजार 167 हो गई है। महिला मतदाता दो लाख 41 हजार 868 हैं। यहां 17 ट्रांसजेंडर सहित कुल 5 लाख 13 हजार 52 मतदाता हैं। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के समय बादशाहपुर में पांच लाख पांच हजार 789 वोटर थे।

गुडगांव विधानसभा क्षेत्र में अब चार लाख 37 हजार 183 मतदाता हैं। जिनमें दो लाख 28 हजार 617 पुरुष, दो लाख 8 हजार 545 महिलाएं व 21 ट्रांसजेंडर वोटर सम्मिलित हैं। पहले यहां चार लाख 30 हजार 893 वोटर थे। सोहना विधानसभा क्षेत्र में पुनरीक्षण अभियान के बाद दो लाख 83 हजार 391 मतदाता हो गए हैं। इनमें एक लाख 50 हजार 959 पुरुष, एक लाख 32 हजार 420 महिलाएं और 12 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। एक अगस्त को इस हलके में मतदाताओं की संख्या दो लाख 81 हजार 102 थी। इस प्रकार से एक तारीख को जिला में कुल मतदाता 14 लाख 70 हजार 952 थे, जो कि अब 14 लाख 87 हजार 310 हो गए हैं। अर्थात 16 हजार 358 वोटर अब पहले से अधिक हो गए हैं। नामांकन आरंभ होने से पहले अभी 18 साल की आयु के युवाओं के पास वोटर आईडी बनवाने का एक और अवसर बाकी है।
 

यह भी पढ़ें : Jind News :एडीसी ने स्वयं रक्तदान कर बढ़ाया रक्तदाताओं का हौंसला