Gurugram News : दुर्गा पूजा सम्पन्न, हुआ मूर्ति विसर्जन

0
16
Durga Puja concluded, idol immersion done
गुरुग्राम के सेक्टर-36 स्थित एवीएल सोसायटी में सजाई गई मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा।

(Gurugram News) गुरुग्राम। बंगाल के र्प्रसिद्ध उत्सव दुर्गा पूजा को गुरुग्राम में भी धूमधाम से मनाया जाता है। बंगाल के लोगों के साथ मिलकर स्थानीय लोग भी दुर्गा पूजा में भाग लेते हैं। चाहे कोई कालोनी हो या सोसायटी, हर जगह पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया जाता है। मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित करके पूजा-अर्चना की जाती है।

सेक्टर-36 एवीएल सोसायटी समेत अनेक स्थानों पर सजाए गए पंडाल

सेक्टर-36 स्थित एवीएल सोसायटी में दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर पार्क में भव्य पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से मां दुर्गा का पूजन किया। सिंदूर खेला समेत तमाम रस्मों की पंडाल में अदायगी की गई। मां दुर्गा का पूजन करने को महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी सज-धजकर पंडाल में पहुंचे। धार्मिक गीतों पर नृत्य करके मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। इसी तरह से उत्सव सामाजिक-सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा भी 6 दिवसीय दुर्गा पूजा कार्यक्रम सेक्टर-45 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया। जिसमें संस्था से जुड़े सदस्य व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशेष दास गुप्ता व महासचिव नीलाद्री तालुकदार ने बताया कि गुरुग्राम में बंगाल मूल के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। सभी ने सामूहिक रुप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया। संस्था प्रत्येक वर्ष दुगार्पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा, सरस्वती पूजा, पोइला बोइशाख, महालया, आनंद मेला आदि पर्वों व क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करती है। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

अर्ध्य संगीत समूह द्वारा अगोमोनी, उत्सव सदस्यों द्वारा उमा एलो घोरे, नृत्य धारा नृत्य समूह द्वारा विदेशी ओडिसी, राजर्षि देबराय और मौमिता कुंडू द्वारा संगीतमय युगल संगीत सफर, अमीत मंडल और बैंड द्वारा रेट्रो म्यूजिकल नाइट, सुंदरम डांस गु्रप द्वारा भरतनाट्यम बोनहोमी, झिलिक मोदक और समूह द्वारा बांग्ला लोक नाइट, उत्सव सदस्यों द्वारा फैशन शो, मामेलिन इंस्ट्रूमेंटल बैंड द्वारा संगीतमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : लाडवा के सम्पूर्ण विकास हेतु एकजुट होकर करेंगे कार्य: नवीन जिंदल