Gurugram News : डिप्टी स्पीकर से फर्रूखनगर को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग

0
145
Demand to give sub-division status to Farrukhnagar from Deputy Speaker
फर्रूखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने व प्रजापति चौपाल बनाने की मांग को लेकर पत्र सौंपते क्षेत्रवासी।

(Gurugram News) रुग्राम। हैरिटेज सिटी फर्रूखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने व प्रजापति चौपाल बनाने की मांग को लेकर इलाके का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी रविंद्र कुमार प्रजापति खेडा खुर्रमपुर की अध्यक्षता में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिह गंगवा से मिला। डिप्टी स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह हैरिटेज सिटी फर्रूखनगर को उप मंडल बनवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट सब कमेटी के नाम न केवल पत्र लिखकर, बल्कि स्वयं भी इसकी पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कर रही है। जिसका लाभी समूचे हरियाणा प्रदेश को मिल रहा है।

डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा को सौंपे ज्ञापन में समाजसेवी रविंद्र कुमार प्रजापति, प्रजापति कुम्भकार संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार डिघलिया, सरपंच एसोशिएसन के खंड उपाध्यक्ष सरपंच शिवताज प्रजपति, बीजेपी नेता पवन यादव, पूर्व गिरदावर ज्ञानचंद महचाना, विक्रम सिंह प्रजापति ढाणा, शिक्षा समितिके अध्यक्ष रोशन लाल प्रजापति ने बताया कि फर्रूखनगर इलाके का उदय मुगल काल में हुआ था। देश की आजादी और उन्नति में यहा के नागरिकों ने भरपूर सहयोग ही नहीं बल्कि सहादत में भी अग्रीणी भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी हुकूमत में फर्रूखनगर का तहसील का दर्जा प्राप्त था, लेकिन आजादी के बाद मौजूदा सरकारों ने इलाके को तरसा-तरसा का उन्हें अधिकार दिए। करीब दो दशक से वह उपमंडल की मांग करते आ रहे हंै।

 

 

यह भी पढ़ें: Jind News : 150 लाख से बढ़ेगी अर्बन एरिया पॉवर हाउस की पावर

 यह भी पढ़ें: Jind News : रामकली में महिला ने प्रेमी और बेटे के साथ मिल की पति की हत्या

 यह भी पढ़ें: Panipat News : हर मरीज को डिस्चार्ज के बाद दिया जाएगा एक पौधा