Gurugram News : तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
145
Cultural programs held on the occasion of Teej and Independence Day
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।

(Gurugram News) गुरुग्राम। तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुग्राम महिला मोर्चा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए गए। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या तथा पूर्व गुरुग्राम की सांसद सुधा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला अध्यक्ष कमल यादव एवं सोनिया यादव, प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ भी कार्यक्रम में पहुंचीं।

मंच का संचालन सुचिता शर्मा जिला महामंत्री ने किया। प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया व नारी शक्ति अभिनंदन का कानून बनाने के लिए तथा सभी बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने डॉ. सुधा यादव का सांसद बने जाने की यात्रा का जिक्र किया। साथ ही सांसद के रूप में उनकी उपलब्धियों का वर्णन किया। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी महिला मोर्चा कार्यकतार्ओं से मेहनत करने का आह्वान किया। डॉ. सुधा यादव ने इस नए दौर में त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया। हरियाणा कला परिषद की तरफ से निर्देशक नागेंद्र शर्मा ने तीज महोत्सव पर जावेद हरियाणवी एवं समूह को रंगारंग कार्यक्रम करने पर धन्यवाद दिया।

 

यह भी पढ़ें : Gurugram News : गुुरुग्राम में डेरा के सेवादारों ने लगाया पौधों का भंडारा