Gurugram News :सुंदर लाल के कार्यालय पर सीएम का दोपहर का भोजन राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा

0
151
CM's lunch at Sundar Lal's office became a topic of discussion in political circles
गुरुग्राम के सेक्टर-82 स्थित भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं गुरुग्राम सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सरपंच सुंदर लाल यादव की ओर से दोपहर भोज कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी व अन्य अतिथियों का स्वागत करते सरपंच सुंदर लाल यादव व साथी कार्यकर्ता।

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सेक्टर-82 स्थित भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं गुरुग्राम सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष व मानेसर नगर निगम से मेयर के चुनाव की तैयारी कर रहे सरपंच सुंदर लाल यादव के कार्यालय पर पहुंचे। सरपंच सुंदर लाल यादव की ओर से हजारों लोगों की उपस्थिति में किए गए भव्य स्वागत से सीएम नायब सिंह सैनी गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सरपंच सुंदर लाल यादव ने अपनी मां के साथ का बना घर का देसी खाना खिलाया, जिसके वे कायल हो गए।

सरपंच सुंदर लाल यादव के संगठन में कार्यों की सीएम ने करी सराहना

सरपंच सुंदर लाल यादव के सेक्टर-82 वाटिका स्थित स्थित कार्यालय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर का भोजन करने पहुंचे। यहां सरपंच सुंदर लाल यादव की ओर से सभा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरपंच सुंदर लाल यादव की ओर से इस भव्य आयोजन के लिए उनकी सराहना की गई। मंच से बार-बार सरपंच सुंदर लाल यादव का नाम लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आत्मीयता, नजदीकियां भी जाहिर की। इस कार्यक्रम से जिला ही नहीं, प्रदेश में सरपंच सुंदर लाल यादव का कद बढ़ा है। संगठन के लिए लगातार कार्यरत सरपंच सुंदर लाल ने गुरुग्राम से बाहर राजस्थान चुनावों, त्रिपुरा चुनावों व अन्य राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करके उनकी जीत में भागीदार बने। उनकी संगठन के लिए मेहनत का परिणाम है कि उन्हें कृषि आदान प्रकल्प का प्रदेश समन्वयक और जिला कष्ट निवारण समिति में सदस्य भी संगठन, सरकार की ओर से बनाया गया है। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में मानेसर नगर निगम से मेयर के चुनाव की तैयारी कर रहे सरपंच सुंदर लाल यादव के कार्यालय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आना उन्हें राजनीतिक रूप से भी मजबूती दे गया है।

इस दौरान पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत कम समय में किया गया है। अधिकारियों ने भी इसमें पूरा सहयोग किया है। इस दौरान सुंदरलाल यादव ने क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने रखा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, मैपस्को कासाबेला के अध्यक्ष धर्मवीर यादव समेत 30 से अधिक गांवों के सरपंच व नंबरदार के साथ करीब 50 सोसायटी के प्रधान और मौजिज लोग मौजूद रहे।

कम समय में इस कार्यक्रम की भव्य तैयारियां व क्षेत्रवासियों की भीड़ से मुख्यमंत्री प्रसन्न नजर आए। सवा घंटे तक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरपंच सुंदर लाल यादव के कार्यालय व कार्यक्रम में रुके। सभा के मंच से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनके दोपहर भोज का कार्यक्रम तो रैली जैसा हो गया है। इसके लिए सरपंच सुंदर लाल यादव व उनकी टीम को वे बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गांव सिकंदरपुर व क्षेत्र की सरदारी ने सुंदर लाल यादव के साथ मिलकर पगड़ी पहनाई और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : इंडस पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरूकता कैंप का हुआ आयोजन

 यह भी पढ़ें: Jind News : ट्रैक्टर ने मारी छात्राओं से भरी ई-रिक्शा को टक्कर

 यह भी पढ़ें: Jind News : अग्रवाल समाज अध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र