Gurugram News : जीएल शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन

0
51
Brahmin community under the leadership of GL Sharma congratulated BJP state president
गुरुग्राम में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान करते प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा।

(Gurugram News) गुरुग्राम। शहर के समस्त ब्राह्मण समाज ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली का अभिनंदन किया। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गुरुग्राम विधानसभा से पार्टी टिकट के मजबूत दावेदार जीएल शर्मा की अगुवाई में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी अभिनंदन समारोह में शिरकत की।
ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों और विभिन्न संस्थाओं की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट किया गया। जीएल शर्मा ने बड़ौली को भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट किया।

आदर्श ब्राह्मण सभा की ओर से अध्यक्ष आरपी कौशिक, योगेश कौशिक, महेश वशिष्ठ, रामनिवास वत्स, इंटरनेशन ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, महेश गिरी, राजेश भारद्वाज, भागीरथ भारद्वाज, अंबिका प्रसाद, जिले सिंह पिचौलिया कुलदीप वशिष्ठ ने बड़ौली का स्वागत किया। महिलाओं के प्रतिनिधि के तौर पर अर्जुन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संतोष वत्स, मधु खुराना, विजया गौड़, सुषमा शर्मा तथा सुरेखा ने अध्यक्ष को शॉल भेंट किया। जाट समाज की ओर से सुखबीर कटारिया, यादव समाज की ओर से चकरपुर के पूर्व सरपंच महेश यादव टिनी व कृष्ण नंबरदार कन्हैई, पूर्वांचल समाज की ओर से दलीप कुशवाहा, धानक समाज की ओमप्रकाश कायत, सैनी समाज की ओर से बनवारी लाल सैनी, वाल्मीकि समाज की ओर से मोनू वाल्मीकि, वकील, उडिया समाज की ओर से वृदांवन साहू, उत्तराखंड की ओर से गंगा सिंह नेगी सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सम्मान और स्वागत किया।