Gurugram News : चार आठ मरला में बोधराज सीकरी का हुआ भव्य स्वागत

0
80
Bodhraj Sikri was given a grand welcome at Chaar Aath Marla
गुरुग्राम के चार आठ मरला में आयोजित कार्यक्रम में बोधराज सीकरी का स्वागत करते लोग।

(Gurugram News) गुरुग्राम। चार आठ मरला के कृष्ण मंदिर में प्रधान वासदेव ग्रोवर, मंत्री जय दयाल कुमार की अगुवाई में नुक्कड़ सभा का आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवी बोधराज सीकरी को सम्मानित किया गया। उनका यहां भव्य स्वागत हुआ। बुजुर्गों ने अपने-अपने आशीर्वचन दिये, जिनमें सी.बी. मनचंदा, बिशन दास चुटानी, मेघराज बुद्धिराजा, जी.एन. आहूजा, धर्मेन्द्र बजाज, अनिल कुमार, रमेश चुटानी, राम लाल ग्रोवर, सुभाष गांधी, सुभाष नागपाल, रवि मनोचा, गजेन्द्र गोसाईं, किशोरी लाल डुडेजा, रमेश कामरा, रमेश कालरा, युधिष्ठिर अलमादी, द्वारिका नाथ मक्कड़, सतपाल नासा, दलीप लूथरा, रमेश मुंजाल, कमल शर्मा, अशोक आर्य मुख्य रूप से शामिल रहे। महिलाओं में ज्योत्सना बजाज, रचना बजाज, सिमरन बजाज समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

 

वहां मौजूद लोगों ने कहा कि बोध राज सीकरी निरंतर समाज सेवा कर रहे हैं। समाज को एकत्रित करके एक सूत्र में बांध रहे हैं। भाजपा संगठन में तीन-चार उत्तरदायित्व बखूबी निभा रहे हैं। सरकार द्वारा दिये गये कई उत्तरदायित्व को भी वफादारी से निभा रहे हैं। बोधराज सीकरी ने अपने द्वारा की गई विभिन्न सामाजिक सेवाओं की चर्चा की। लोगों ने दिल की गहराई से बोधराज सीकरी को आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें: Gurugram News : महिला उत्पीडऩ की जनसुनवाई के लिए महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची गुरुग्राम

यह भी पढ़ें: Mahendargarh News : राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में वृद्ध जनों के लिए लगा मुफ्त शिविर

यह भी पढ़ें: Sirsa News : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह