Gurugram News : हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ट्रेक्टर यात्रा निकालेगा भाजपा किसान मोर्चा

0
120
BJP Kisan Morcha will take out tractor rally in all 90 assembly constituencies of Haryana
विरेंद्र यादव।

(Gurugram News) गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से हरियाणा में सभी 90 विधानसभाओं में हजारों ट्रेक्टरों के साथ किसान सम्मान यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है। यह यात्रा दो, तीन व चार सितंबर को निकाली जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से निकाली जाने वाली यह किसान सम्मान यात्रा हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सभी गांवों में पहुंचेगी।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व गुरुग्राम विधानसभा चुनाव प्रभारी विरेन्द्र यादव चेयरमैन ने जानकारी दी कि इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी किसानों तक सरकार की नीतियों, योजनाओं को पहुंचाने के साथ-साथ अन्नदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। विरेन्द्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के मार्गदर्शन और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांडी के नेतृत्व में हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में हरियाणा के किसान शामिल होंगे। किसान सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर उन्हें पत्रक सौंपे जा रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से इस कार्यक्रम में किसानों को भाजपा सरकार की नीतियों, योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Gurugram News : डेरा प्रेमियों ने बुजुर्ग व दिव्यांग आश्रम जाकर की सेवा