Gurugram News : अमित पहलवान बने हिन्दू वाहिनी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

0
165
Amit Pehalwan becomes Hindu Vahini Haryana State President
हिंदू वाहिनी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अमित पहलवान का स्वागत करते सदस्य।

(Gurugram News) गुरुग्राम। पटौदी खंड के गांव कारोला से अमित पहलवान पिछले कई वर्षो से समाजसेवा व राजनीति में सक्रि हिन्दू वाहिनी संगठन में प्रदेश महासचिव को अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा व राष्ट्रीय महासचिव मास्टर सुरेन्द्र चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि चौहान की अध्यक्षता में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।समस्त पदाधिकारियों ने उनको पुष्प गुच्छ व माला पहना कर उनका स्वागत किया। नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय महासचिव मास्टर सुरेंदर चौहान ने उनको शॉल भेंटकर उनका अभिनंदन किया। रवि चौहान ने बताया कि अमित पहलवान बहुत ही ऊजार्वान सदस्य हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बिलकुल सही चयन किया गया है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित पहलवान ने नवीन दायित्व लेते हुए बताया कि संगठन ने जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उसको वो अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए नियम व कानून मे रह कर संगठन के लिए कार्य कर संगठन को मजबूती की तरफ ले जायेंगे। प्रदेश महासचिव करण सिंह डीपी एस, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि चौहान, प्रदेश युवा महामंत्री रविंद्र स्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय शर्मा, जिला अध्यक्ष जय भगवान स्वामी, जिला महामंत्री हरीश चौहान, यतीश भारद्वाज, पूर्व पार्षद प्रवीण ठाकरिया, जिला उपाध्यक्ष पूनम जैन, पूजा मित्तल, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।