Gurugram News : लोकसभा के बाद विधानसभा की चुनावी परीक्षा में भी सफल कमल का बढ़ा कद

0
16
After Loksabha, Lotus's stature increased after succeeding in Vidhansabha's election test
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव।

(Gurugram News) गुरुग्राम। जिले की चारों सीटें भाजपा की झोली में डालकर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने अपने शानदार संगठनात्मक कौशल का परिचय दिया है। कमल यादव का अब अगला टारगेट नगर निगम चुनाव में कमल खिलाकर शहर की छोटी सरकार बनाना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।

चारों विधानसभाओं में कमल खिलाकर कमल यादव ने दिया शानदार संगठनात्मक कौशल का परिचय

गुरुग्राम में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने भी अपनी दूसरी चुनावी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया और चारों विधानसभाओं को कमलमय कर दिया। कमल यादव के संगठनात्मक कौशल और कुशल नेतृत्व के कारण गुरुग्राम में भाजपा का ग्राफ भी काफी बढ़ा है। अब जिला अध्यक्ष की नजर गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के सभी वार्डों में कमल खिलाने पर टिकी है।

बोले, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में कमल खिलाना मेरा अगला टारगेट

भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ा। लोकसभा चुनाव के रूप में कमल यादव ने पहली चुनावी परीक्षा बड़ी सफलता से पास की। भाजपा प्रत्याशी रहे राव इंद्रजीत सिंह को विजयी होने में गुरुग्राम जिला ने अहम भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष कमल यादव का नेतृत्व और कार्यकतार्ओं की मेहनत का परिणाम है कि राव इंद्रजीत सिंह विजयी होकर मोदी सरकार में तीसरी बार मंत्री बने।

विधानसभा चुनाव का शंखनाद होते ही कमल यादव ने कुशल संगठनात्मक नेतृत्व के चलते चारों विधानसभाओं में कमल खिलाकर झंडे गाड़ दिए हैं। कमल यादव के सामने अब तीसरी चुनौती नगर निगम चुनाव है। उनका कहना है कि मजबूत संगठन के दम पर हम लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफल हुए हैं। गुरुग्राम नगर निगम और मानेसर नगर निगम में भी कमल खिलाएंगे। कमल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है। कार्यकतार्ओं की मेहनत के दम पर हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : लाडवा के सम्पूर्ण विकास हेतु एकजुट होकर करेंगे कार्य: नवीन जिंदल