Gurugram News : वाटिका सेक्टर-82 में जलभराव को लेकर अतिरिक्त निगमायुक्त ने किया दौरा

0
20
Additional Municipal Commissioner visited Vatika Sector-82 regarding waterlogging
गुरुग्राम के सेक्टर-82 वाटिका में जलभराव की समस्या का निरीक्षण करते नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार।

(Gurugram News) गुरुग्राम। हरियाणा पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सह-संयोजक सरपंच सुंदर लाल यादव ने वाटिका सेक्टर-82 वासियों की जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पहल की। उन्होंने मानेसर नगर निगम के अधिकारियों से इस समस्या के समाधान का आग्रह किया।

सरपंच सुंदर लाल यादव के आग्रह पर पहुंचे अतिरिक्त निगमायुक्त जितेंद्र कुमार

वाटिका सेक्टर-82 में पिछले कई वर्षों से लंबित समस्या के लिए बुधवार को मानेसर नगर अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र कुमार ने जलभराव वाली जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 दिन में इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हें सरपंच सुंदर लाल यादव ने लोगों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर बताया कि हकीकत में यहां जलभराव लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र में मानेसर समेत अन्य इलाकों का विकास कराने के लिए विधायक सत्यप्रकाश जरावता लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
मानेसर नगर निगम के अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बारीकी से वहां का निरीक्षक किया। इस दौरान वाटिका सेक्टर 82 के सीनियर सिटीजन की टीम रविंद्र भारद्वाज, मनवीर शेरपुरिया, सुशील गोयल, सुरेश यादव, विजेंद्र गुप्ता, अशोक यादव, विजय शंकर पांडे, अजय कुमार जैन, धर्मबीर यादव प्रधान मैपक्सो कैसा बेला सहित अनेक गणमय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों ने सरपंच सुंदर लाल यादव व नगर निगम के अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार का आभार जताया।

यह भी पढ़ें: Jind News: दो साल से बनी समस्या का एक  घंटे में हुआ समाधान

 यह भी पढ़ें: Jind News : कम मतदान वाले पोलिंग स्टेशनों पर चलेगा जागरूकता अभियान

 यह भी पढ़ें: Jind News : हलकी बारिश ने दी लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात

SHARE