Gurugram News : गुरुग्राम में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की क्षेत्रीय समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।  

0
44
101st meeting of the regional committee of Employees Provident Fund Organization was held
गुरुग्राम में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की क्षेत्रीय समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

(Gurugram News) गुरुग्राम। क्षेत्रीय समिति, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, हरियाणा अंचल की 101वीं बैठक पी.डब्लू.डी. रेस्ट हाउस में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आनंद मोहन शरण अपर मुख्य सचिव श्रम एवं रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा की गयी। बैठक में अनुराधा लांबा अपर श्रम आयुक्त श्रम एवं रोजगार विभाग सरकार की प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुई।

बैठक में केन्द्रीय न्यासी बोर्ड कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्य आशीष मोहनविग, स्थानीय कमेटी सदस्य (हरियाणा), नियोक्ता के प्रतिनिधि के तौर पर समीरा सलूजा महासचिव कार्यकारी निदेशक ओरियंटल इंजीनियरिंग वर्क्स प्रा.लि. इंडस्ट्रियल एरिया, यमुना नगर तथा कर्मचारी के प्रतिनिधि के तौर पर जय प्रकाश कौशिक विधि सचिव भारतीय मजदूर संघ, हितेन्दर मेहता एसोसिएटिड चैंबर्स आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आॅफ इंडिया एस.डी.त्यागी, अध्यक्ष मजदूर सभा (हरियाणा राज्य), बेचू गिरि, महासचिव, ए.आई.टी.यू.सी., हरियाणा, वेद प्रकाश सैनी, बी.एम.एस., हरियाणा, जंग बहादुर यादव, बी.एम.एस., सोनीपत, हरियाणा एवं सतबीर सिंह, अध्यक्ष, सी.आई.टी.यू.,गुरुग्राम व विवेक दत्ता, प्रोप. हिंदुस्तान सिक्योरिटी भी शामिल हुए।

इन सदस्यों के अतिरिक्त हरियाणा अंचल के अपर केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं क्षेत्रीय समिति के सचिवराजीव बिष्ट, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (हरियाणा) के साथ सभी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त/प्रभारी अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। अध्यक्ष आनंद मोहन शरण द्वारा विभिन्न कार्य क्षेत्रों में की गई। उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुझावों से इनमें और अधिक सुधार कर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा प्रदान की जा रही सामाजिक सुरक्षा सेवाओं को और बेहतर बनाने की अपेक्षा जाहिर की।