Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के पिहोवा से विस चुनाव लड़ेंगे गुरनाम चढ़ूनी

0
46
कुरुक्षेत्र के पिहोवा से विस चुनाव लड़ेंगे गुरनाम चढ़ूनी
कुरुक्षेत्र के पिहोवा से विस चुनाव लड़ेंगे गुरनाम चढ़ूनी

सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे चढूनी

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कुरुक्षेत्र की पिहोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। चढूनी संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में हुई संयुक्त संघर्ष पार्टी की बैठक यह फैसला लिया गया। चढ़ूनी ने कहा कि देश पूंजीपतियों के हाथों में चला गया है। देश को बचाने के लिए कड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जिसे राजनीति करके ही लड़ा जा सकता है और देश को बचाया जा सकता है। हमारी पार्टी संयुक्त संघर्ष पार्टी जिसका चुनाव चिन्ह आॅटो रिक्शा है, हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस धर्मयुद्ध में शामिल होकर अपना समर्थन दें। गौरतलब है कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी इससे पहले पंजाब में भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में गुरनाम चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वहां उसे बुरी हार का सामना करना पड़ा। संयुक्त संघर्ष पार्टी का प्रत्याशी किसी भी सीट पर जमानत नहीं बचा पाया।

SHARE