महापंचायत में लिए गए 9 फसले, छुछक लेना व देना भी बंद
Rewari Update News (आज समाज) रेवाड़ी: गुर्जर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए आज रेवाड़ी के देवनारायण मंदिर में महापंचायत हुई। बैठक की अध्यक्षता गुर्जर महापंचायत के अध्यक्ष थावर सिंह छाबड़ी ने की। गुर्जर समाज की इस महापंचायत में कड़े फैसले लिए गए। शादी में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। शादी में भात न्यौतने के कार्यक्रम में 11 से अधिक महिलाएं नहीं आएंगी और बर्तन बांटने का रिवाज बंद होगा।
पंचायत में गुर्जर समाज से जुड़े जिले के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें गुर्जर महापंचायत के अध्यक्ष थावर सिंह छाबड़ी ने पंचायत में फैसला सुनाया। गुर्जर समाज महापंचायत में लिए गए फैसलों को अगर किसी परिवार ने नहीं माना तो उसके सुख-दुख में समाज हिस्सा नहीं लेगा। उस पर परिवार का सामाजिक तौर बहिष्कार कर दिया जाएगा।
गुर्जर महापंचायत में यह भी लिए गए फैसले
- छुछक लेना व देना अब से बंद रहेगा।
- छठी की रात में बर्तन बांटना बंद।
- लड़की रोकने 5 आदमी ही जाएंगे और 5 ही आएंगे।
- माला की रकम अधिकतम 5100 रुपए होगी।
- शादी में शराब का बार नहीं लगेगा।
- शराब ठेका गांव की सीमा में नहीं खोलने देंगे।
- मांडा झाकने में भी 5 आदमी ही आएंगें व जाएंगे।
- फैसला नहीं माना तो सुख-दुख से किनारा
दो-तीन गांव पहले ले चुके फैसले
गुर्जर माजरी सहित तीन गांव के लोग सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पहले ही अपने स्तर पर फैसला ले चुके हैं। वहां शादी-ब्याह, भात और छुछक से जुड़ी रस्मों को लेकर नियम बना दिए गए हैं। अगर उन नियमों कोई तोड़ेगा तो ग्रामीण उसके घर समारोह में खाना नहीं खाएंगे।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि से नुकसान का मुआवजा मिलेगा