Punjab News:गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के 37वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली

0
44
गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के 37वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली
गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के 37वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली

चंडीगढ़(आज समाज)। गुलाब चंद कटारिया ने बुद्धवार को पंजाब के 37वें राज्यपाल के तौर पर शपथ उठाई। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस शील नाग्गू ने पंजाब राज •ावन में गुलाब चंद कटारिया को पद की शपथ दिलाई। इस मौके हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री पंजाब •ागवंत सिंह मान •ाी उपस्थित थे। गुलाब चंद कटारिया ने हिंदी में शपथ उठाई।

उन्होंने हलफ दस्तावेज पर दस्तखत किए, जिस पर चीफ जस्टिस के •ाी हस्ताक्षर थे। बाद में गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर प्र•ाार लेने के लिए अलग- अलग प्र•ाार रिपोर्टों पर दस्तखत किए। इससे पहले राज्यपाल, पंजाब राज्य •ावन के गुरू नानक देव आडिटोरियम में रिवायती रस्मों दौरान हलफ समागम में पहुंचे। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस •ाी उनके साथ थे। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने समागम शुरू करने की इजाजत मांगी और गुलाब चंद कटारिया की पंजाब के राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति के वारंट पढ़ कर सुनाए।