Punjab News Update : गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के राज्यपाल के रूप में शपथ

0
74
गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के राज्यपाल के रूप में शपथ
गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के राज्यपाल के रूप में शपथ

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के 30वें राज्यपाल के रूप में आज गुलाब चंद कटारिया ने शपथ ग्रहण की। कटारिया पंजाब के राज्यपाल के साथ-साथ चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी कार्य करेंगे। कटारिया को दूसरी बार किसी राज्य का राज्यपाल बनने की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वे असम के राज्यपाल रह चुके हैं। गुलाबचंद कटारिया तीसरी ऐसे प्रशासक और राज्यपाल होंगे जो राजस्थान से संबंधित है।

आज सुबह 10 बजे कटारिया को राजभवन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले गुलाबचंद कटारिया मंगलवार दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंचे। यूटी गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद वह राजभवन पहुंचे जहां उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। राज्यपाल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ-साथ मंत्रिमंडल के कई सदस्य व अन्य जानी-मानी हस्तियां राजभवन में मौजूद रहीं।