Gujarat Governor Acharya Devvrat ने अपने भाई सुबा सिंह का सनातन धर्म वैदिक रीति के अनुसार किया संस्कार

0
417
Gujarat Governor Acharya Devvrat
गुरुकुल से आए विद्यार्थी वैदिक मंत्र उच्चारण करते हुए।

Aaj Samaj (आज समाज),Gujarat Governor Acharya Devvrat,पानीपत :गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत के भाई सुबा सिंह का अचानक देहांत हो गया, पावटी गांव में आचार्य देवव्रत ने सनातन धर्म की वैदिक रीति रिवाज के हिसाब से उनके संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। गौरतलब है कि करीब 72 वर्षीय सुबा सिंह का ब्रेन हेमरेज होने से अचानक देहांत हो गया और उनके इस अंतिम संस्कार कार्यक्रम में आचार्य देवव्रत ने भाग लिया। यहां गुरुकुल से आए पांच विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से वैदिक मंत्र उच्चारण किया गया और उनके हिसाब से ही यहां पर महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने बड़े भाई सुबा सिंह को आहुतियां डाली। तत्पश्चात उन्हें मुख्य अग्नि दी गई, उनके इस संस्कार कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया।

Gujarat Governor Acharya Devvrat
गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत घी की आहुति डालते हुए।

 

Connect With Us: Twitter Facebook