Maldives President India Visit : मालदीव के राष्ट्रपति को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

0
5
Maldives President India Visit : मालदीव के राष्ट्रपति को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Maldives President India Visit : मालदीव के राष्ट्रपति को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान भारत से कई अहम समझौते करेंगे मालदीव राष्ट्रपति

Maldives President India Visit (आज समाज), नई दिल्ली : भारत के समुद्री पड़ौसी और एक अच्छे मित्र के रूप में जाने जाते मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे रविवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे। ज्ञात रहे कि मालदीव, भारत के लिए एक रणनीतिक महत्व रखता है। यह हिंद महासागर में अरब सागर और आगे के लिए प्रवेश द्वार के रूप में काम करता है। इससे भारत को समुद्री यातायात की निगरानी करने और क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की यह यात्रा भारत के लिए काफी अहम है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

सोमवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मालदीव के राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले मालदीव के राष्ट्रपति, प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद और मालदीव के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार शाम को भारत पहुंचे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अतिथि गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। मुइज्जू ने बाद में यहां राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उनके साथ राजघाट गए।

रविवार को विदेश मंत्री ने की थी मुलाकात

इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुइज्जू की बातचीत हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान मुइज्जू मोदी के साथ आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक हैदराबाद हाउस में दिन में बाद में होगी।

यह भी पढ़ें : One year of Hamas-Israel war : अब तक मारे गए करीब 55 हजार लोग

यह भी पढ़ें : Relief For Lalu Yadav Family : लालू यादव व उसके परिवार को राहत