XAI Grok: हिंदी सहित 5 भाषाओं में बोलेगा Grok

0
73
XAI Grok: हिंदी सहित 5 भाषाओं में बोलेगा Grok
XAI Grok: हिंदी सहित 5 भाषाओं में बोलेगा Grok

फ्रेंच, जापानी, स्पैनिश और तुर्की में भी बोल और समझ सकता है ग्रोक
XAI Grok (आज समाज) नई दिल्ली: ग्रोक अब हिंदी सहित 5 भाषाओं में जवाब देगा। हिंदी के अतिरिक्त ग्रोक फ्रेंच, जापानी, स्पैनिश और तुर्की में भी बोल और समझ सकता है। पहले यह केवल मल्टीलिंगुअल टेक्स्ट इनपुट और आउटपुट को सपोर्ट करता था, लेकिन अब यह वॉयस मोड में भी इन भाषाओं को समझकर उसी भाषा में जवाब दे सकता है। आप ग्रोक से ताजा खबरें या आॅनलाइन जानकारियां भी पूछ सकते हैं और यह तुरंत इंटरनेट से जानकारी लेकर आपको जवाब देगा।

कई नए फीचर्स किए लॉन्च 

इसके अलावा xAI ने अपने AI चैटबॉट Grok के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब Grok में Grok Vision, मल्टीलिंगुअल ऑडियो सपोर्ट और रियल-टाइम वेब सर्च जैसी सुविधाएं शामिल हो गई हैं। ये फीचर्स iOS और एंड्रॉयड दोनों एप्स के लिए जारी किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ सुविधाएं अभी iOS यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हैं, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स को इसके लिए SuperGrok सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

अमूर्त चीजों को भी पहचानने में सक्षम

Grok Vision, जो अभी सिर्फ iOS डिवाइसेज पर उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने फोन के कैमरे को किसी भी वस्तु की ओर इंगित कर सकते हैं और AI से उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं। यह फीचर बिल्कुल ChatGPT के Advanced Voice या Google Gemini Live जैसा है। शुरुआती टेस्ट में देखा गया कि यह काफी तेज़ी से काम करता है और स्मार्टफोन, ईयरबड्स जैसे सामान्य वस्तुओं के साथ-साथ कपड़ों पर बने पैटर्न जैसी अमूर्त चीजों को भी पहचानने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें : भारत में जल्द लांच होगा मेटा का Ray-Ban स्मार्ट ग्लास