Yamunagar News : यमुनानगर में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, पेरड की सलामी ली

0
219
यमुनानगर में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, पेरड की सलामी ली
यमुनानगर में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, पेरड की सलामी ली

बंडारू दत्तात्रेय बोले- अनेक देशभक्तों की कुबार्नी से मिली स्वतंत्रता
Yamunagar News (आज समाज) यमुनानगर: हरियाणा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह यमुनानगर में हुआ। 15 अगस्त को यहां तेजली खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उनके साथ यमुनानगर के जिला अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने इसके बाद अपने संबोधन भी देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ी लड़ाई में योगदान देने वाले सभी वीरों को याद किया। राज्यपाल ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों को देखा और सराहा। राज्यपाल ने जनता के नाम संबोधन में कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर वह समस्त यमुनानगर, हरियाणा प्रदेश और समस्त देशवासियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि आज जो हमें स्वतंत्रता मिली है, वह वीर बलिदानियों के सहयोग और अथक प्रयासों से मिली है। उनकी कुर्बानियों से यह स्वतंत्रता हासिल हुई है।