निरंकारी समागम में पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

0
216
Governor Bandaru Dattatreya reached Nirankari Samagam
Governor Bandaru Dattatreya reached Nirankari Samagam
  • सुदीक्षा जी महाराज से लिया आर्शिवाद, हरियाणा सरकार की तरफ से दी सभी अनुयायियों को शुभकामनाएं
  • निरंकारी मिशन कर रहा सेवाभाव से कार्य
  • निरंकारी मिशन में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है यह बहुत बड़ी बात है: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
  • निरंकारी मिशन प्रकृति की रक्षा के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है: राज्यपाल हरियाणा

Aaj Samaj (आज समाज), Governor Bandaru Dattatreya reached Nirankari Samagam,पानीपत : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोमवार को पानीपत जिले के समालखा में चल रहे निरंकारी संत समागम में पहुंचे और निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सुदीक्षा जी महाराज का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय धार्मिक विचारों के धनी हैं। उन्होंने माता सुदीक्षा जी महाराज से आशीर्वाद लेने के साथ ही विश्व के कल्याण की कामना की। समागम में उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने निरंकारी परिवार के देशभर ही नहीं विश्व के कोने कोने से आए अनुयायियों को हरियाणा सरकार की तरफ से समागम की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं निरंकारी संत समागम में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आप सभी स्वयं के खर्च पर इतनी बड़ी संख्या में आए, यह बहुत बड़ी बात है। इस आयोजन के लिए मिशन की देखरेख करने वालों को भी साधुवाद दिया।

 

 

Governor Bandaru Dattatreya reached Nirankari Samagam
Governor Bandaru Dattatreya reached Nirankari Samagam

 

निरंकारी समाज भगवान स्वरूप समाज है

उन्होंने कहा कि आज भी समाज में भेदभाव है, स्वार्थ है। भाषा क्षेत्र के नाम पर समाज में विभेद है लेकिन निरंकारी मिशन में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है, यह बहत बड़ी बात है। निरंकारी मिशन उसूलों पर आधारित है। यहां नशा मना हा, मांसाहार मना है। निरंकारी समाज भगवान स्वरूप समाज है। मंत्र जपते जपते परमात्मा में लीन होना, यह निरंकारी मिशन में संभव है। निरंकारी मिशन  सेवाभाव से काम कर रहा है, यह बहुत ही प्रशंसनीय है। राज्यपाल ने कहा कि निरंकारी मिशन प्रकृति की रक्षा के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। निरंकारी मिशन नशा मुक्त भारत बनाने के लिए जो प्रयास कर रहा  है, वह बहुत बड़ा और प्रशंसा वाला कार्य है। माता सुदीक्षा जी महाराज सबके जीवन में परिवर्तन लाने के लिए कार्य कर रही हैं।

 

 

Governor Bandaru Dattatreya reached Nirankari Samagam
Governor Bandaru Dattatreya reached Nirankari Samagam

 

राज्यपाल लगभग एक घंटे तक समागम में रुके

राज्यपाल लगभग एक घंटे तक समागम में रुके और सत्संग सुना। इस दौरान मिशन की एक अनुयायी पी भारती ने तेलुगु में मिशन के उद्देश्य और इस वर्ष के समागम के थीम की जानकारी दी। समागम स्थल पर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एसपी अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम समालखा अमित कुमार ने राज्यपाल का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। साथ ही मिशन की तरफ से सचिव जोगेंद्र सुखीजा ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर एएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी सतीश प्रमुख रूप से उनके साथ मौजूद रहे।

 

 

Connect With Us: Twitter Facebook