Governor Acharya Devvrat’s Birthday : भारतीय संस्कृति संसार की सबसे प्राचीन संस्कृति : रणदीप आर्य

0
175
Governor Acharya Devvrat's Birthday
Aaj Samaj (आज समाज),Governor Acharya Devvrat’s Birthday, पानीपत : वैदिक संस्कृति के पोषक महान चिंतक राष्ट्रवादी लेखक एवं समाज सुधारक और प्रकृति प्रेमी गोपालक किसान और प्राकृतिक खेती समर्थक राज्यपाल आचार्य देवव्रत का जन्मदिन आर्य बाल भारती स्कूल परिसर में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य रहे। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ और शांति पाठ के साथ ही यह समारोह संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान एडवोकेट रणदीप आर्य ने कहा भारतीय संस्कृति संसार की सबसे प्राचीन संस्कृति है और आचार्य देवव्रत ने वैदिक संस्कृति को पुनः: विश्व पटल पर स्थापित करने का अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आचार्य देवव्रत का जन्म पानीपत जिला के गांव पावटी में 18 जनवरी 1959 को एक किसान परिवार में हुआ इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई और मात्र 21 वर्ष की आयु में ही ये गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राचार्य बन गए और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में इस गुरुकुल को शिखर तक पहुंचाया आज इस गुरुकुल में 1500 से अधिक छात्र वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्होंने आर्य समाज के माध्यम से भारत की वैदिक संस्कृति को भी विश्व शिखर तक पहुंचाया आज आर्य समाज की लगभग 10000 से अधिक आर्य संस्थाएं और आर्य शिक्षण संस्थाएं वैदिक संस्कृति और प्राकृतिक कृषि को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Connect With Us: Twitter Facebook