Haryana News: धान की सरकारी खरीद आज से शुरू

0
8
धान की सरकारी खरीद आज से शुरू
Haryana News: धान की सरकारी खरीद आज से शुरू

15 नवंबर तक एमएसपी पर खरीदी जाएगी धान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण पिछले 10 दिन से मंडियों में धान के फसल लेकर बैठे किसानों के लिए सुखद समाचार है। केंद्र सरकार ने आज से ही धान खरीद के आॅर्डर खरीद एंजेसियों को दे दिए है। 15 नवंबर तक धान की खरीद की जाएगी। एमएसपी पर धान की खरीद होगी। हरियाणा सरकार ने केद्र सरकार से जल्द धान की खरीद शुरू करने का आग्रह किया था। जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। अगर धान की खरीद शुरू न होती तो विधानसभा चुनाव में भाजपा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ सकता था। पहले से ही किसान कृषि कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर चुके है। जिसका खामियाजा भाजपा लोकसभा चुनाव में भुगत चुकी है। सरकार इससे अधिक नाराजगी किसानों की नहीं झेल सकती।

किसान स्वयं घर बैठे बना सकेंगे गेट पास

वहीं हरियाणा में धान सहित सभी खरीफ फसलों की सरकारी खरीद के लिए इस बार किसानों को मंडी गेट पास के लिए लाइनों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किसानों को एक नए मोबाइल एप से डिजिटल गेट पास जारी करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। अब किसान अपनी फसल का मंडी गेट पास स्वयं घर बैठे बना सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  Festival Special Trains: दिवाली, छठ और दुर्गा पूजा पर घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने किया यह बड़ा ऐलान