Himachal News : उपेक्षित वर्गों को राहत प्रदान कर रही सरकार : जगत सिंह नेगी

0
27
उपेक्षित वर्गों को राहत प्रदान कर रही सरकार : जगत सिंह नेगी
उपेक्षित वर्गों को राहत प्रदान कर रही सरकार : जगत सिंह नेगी
किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मूरंग व ठंगी का दौरा किया
Himachal News (आज समाज) रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मूरंग का दौरा किया तथा 02 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खोकपा नाला से ब्यूकसोंग सम्पर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास किया।
इसके अलावा उन्होंने ठंगी पंचायत में 01 करोड़ 81 लाख रुपय की राशि से बनने वाले सांकुई से छोरो सम्पर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास तथा 43 लाख 20 हजार रुपये की राशि से निर्मित मूरंग झूला के समीप वाहन पार्किंग का लोकार्पण भी किया।
राजस्व मंत्री ने इस दौरान मूरंग पंचायत के लिए 01 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि से निर्मित बहाव सिंचाई योजना तिमचे का लोकार्पण किया तथा इसे आम जनता को समर्पित किया। उन्होंने पंचायत घर मूरंग के प्रागंण में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बहाव सिंचाई योजना के बन जाने से पंचायतवासियों की सिंचाई के पानी की समस्या समाप्त होगी तथा किसानों व बागवानों को उनकी नकदी फसलों को और अधिक बेहतर ढंग से तैयार करने में सहायता प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि मूरंग पंचायत की पेयजल व मल निकासी की समस्या का निपटान भी शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य में समावेशी विकास नीतियों के तहत निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को राहत प्रदान करने का कार्य निरंतरता के साथ कर रही है तथा प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।