Sangrur News : राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही सरकार : अमन अरोड़ा

0
50
राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही सरकार : अमन अरोड़ा
राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही सरकार : अमन अरोड़ा
Sangrur News(आज समाज) संगरूर/सुनाम उधम सिंह वाला: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम शहर में स्थित सरकारी शहीद उधम सिंह कॉलेज में नवनिर्मित 400 मीटर लंबे ट्रैक का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों की सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी कॉलेजों में भी खिलाड़ियों को निखारने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है और इसी कड़ी के तहत उन्होंने शहीद उधम सिंह कॉलेज में 400 मीटर लंबे सिंडर ट्रैक का शिलान्यास किया है। खेल गतिविधियों को और बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है, जिसे तैयार करने में करीब 68 लाख रुपये की लागत आएगी।
 उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सुनाम ऊधम सिंह वाला को सुविधाओं के मामले में पंजाब का सबसे अच्छा विधानसभा क्षेत्र बनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से अगले पांच माह में इस ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा कर महाविद्यालय के खिलाड़ियों को अभ्यास एवं तकनीकी खेल प्रशिक्षण हेतु समर्पित कर दिया जायेगा।