Punjab News : सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही : मुख्यमंत्री

0
46
सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही : मुख्यमंत्री
सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही : मुख्यमंत्री

Punjab News (आज समाज) चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब पुलिस राज्य के तीन करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी ड्यूटी निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने पदभार संभाला है, उनकी सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के वैज्ञानिक आधार पर आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी पुलिस में लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस में कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए अगले चार सालों के लिए पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर भर्ती करने का पहले ही फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल लगभग 2.50 लाख उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किए जाने की संभावना है, इसलिए सभी इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अकादमिक तैयारी के साथ-साथ अपने शारीरिक सुधार पर पहले ही ध्यान दे सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे उनकी अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने और नशे की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस उद्देश्य के लिए पहले ही 45 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं, जिससे पुलिस में एक बड़ी क्रांतिकारी बदलाव दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि सीमा पार से नशे, हथियारों और अन्य वस्तुओं की तस्करी पर नजर रखने के लिए पहली बार सीमाओं पर लगभग 3000 एआई सक्षम कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 10,000 नए सिपाहियों की भर्ती करेगी, जिसके संबंध में अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।