Himachal Political News : जनभावनाओं को कुचल रही सरकार : जयराम ठाकुर

0
29
जनभावनाओं को कुचल रही सरकार : जयराम ठाकुर
Himachal Political News

कहा, हर मोर्चे पर विफल हो रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार

Himachal Political News (आज समाज), शिमला। शिमला के संजौली और मंडी जिले में कथित रूप से मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं को समझने की जगह उन्हें बलपूर्वक कुचलने का प्रयास कर रही है। जोकि बहुत ही शर्मनाक बात है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की जनभावनाओं का अनादर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार से लोग न्याय की आशा करते हैं, लेकिन सरकार बर्बरता से निपटना चाहती है। सरकार की बर्बरता के कारण ही प्रदेश भर में यह प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है, हर व्यक्ति संवैधानिक तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। ऐसे में सरकार लोगों की भावना का सम्मान करे और उन्हें न्याय मिलने का भरोसा दिलाए। क्या कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं करने देगी। प्रदेश के लोगों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और न्यायोचित मार्ग निकलना चाहिए।

प्रदेश में वित्तीय आपातकाल की स्थिति

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार लोगों से झूठे वादे करके सत्ता में आ गई लेकिन अब वह अपनी बातों से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर सरकार विफल रही है। संजौली और मंडी में प्रदर्शनकारियों का बलपूर्वक रोकना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय हालत बुरी तरह से चरमरा चुकी है जोकि प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन के चलते हुआ है। प्रदेश आज वित्तीय आपातकाल के मुहाने पर खड़ा है। कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने के लिए भी सरकार के पास पैसे नहीं है। हर माह प्रदेश सरकार सैकड़ों करोड़ रुपए का कर्ज लेकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और भी कमजोर कर रही है।

ये भी पढ़ें : Himachal News : नकली शराब की बिक्री पर प्रदेश सरकार सख्त

ये भी पढ़ें : Sanjauli Mosque Case : प्रदर्शनकारियों पर कसा पुलिस ने शिकंजा