Punjab News Update : भूजल के संतुलित उपयोग को सरकार प्रतिबद्ध : मान

0
144
Punjab News Update : भूजल के संतुलित उपयोग को सरकार प्रतिबद्ध : मान
Punjab News Update : भूजल के संतुलित उपयोग को सरकार प्रतिबद्ध : मान

कहा, सरकार बनने के बाद अब तक 15,947 रजवाहों को पुनर्जीवित किया

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में भूजल के संतुलित उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से अब तक 15,947 रजवाहो को पुनर्जीवित किया गया है, जिससे दूर-दराज के गांवों तक भी पानी पहुंच सका है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भूजल के संरक्षण के लिए है और किसानों को उनकी सिंचाई जरूरतों के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नशे के खिलाफ लड़ाई में मिल रहा लोगों का साथ

प्रदेश में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के प्रयासों को लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की कि लोग युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम को बड़े स्तर पर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है, क्योंकि नशे के खिलाफ लड़ाई को लोगों के सक्रिय सहयोग से ही जीता जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

लोगों के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है और इसी दिशा में राज्य की सभी सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सड़कें न केवल यात्रियों के लिए सहूलियत बढ़ाती हैं, बल्कि सामान और सेवाओं की आसान उपलब्धता भी सुनिश्चित करती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बेहतर सड़कें राज्य के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देती हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी और बेरोजगार युवाओं को मिनी बसों के परमिट दिए जाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण परिवहन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध संपत्तियों, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब में खाकी फिर शर्मसार