Haryana CM News: हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही सरकार: नायब सैनी

0
155
Haryana CM News: हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही सरकार: नायब सैनी
Haryana CM News: हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही सरकार: नायब सैनी

जींद के उचाना में संत शिरोमणि धन्ना भगत जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय कार्यक्रम
सीएम सैनी को दाड़न खाप ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
Haryana CM News (आज समाज) जींद: आज हरियाणा के अंदर 24 फसलें सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीदी जा रही है। फसलों का पैसा सीधा किसानों के खातों में डाला जा रहा है। प्रदेश के 12 लाख किसानों के खातों में सीधे एमएसपी का पैसा भेजा है। यह कहना है हरियाणा के सीएम नायब सैनी का। नायब सैनी आज जींद के उचाना में संत शिरोमणि धन्ना भगत जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। सबसे पहले सीएम ने कार्यक्रम में संतों का स्वागत किया।

संत ने उनके सिर के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। इसके अलावा मंच पर सीएम सैनी को दाड़न खाप ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उट सैनी ने कहा कि सरकार ने संत समाज और किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। सभी संतों की जयंतियां मनाई जा रही हैं। सीएम सैनी के साथ कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री के अलावा राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला, आदि नेता मौजूद रहे।

संत धन्ना भगत ने मानवता को दिखाया सत्य का मार्ग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि संत धन्ना भगत की जयंती का यह दिन हमें उस सादगी, विश्वास और प्रेम की याद दिलाता है, जिसके बल पर एक साधारण किसान ने ईश्वर को अपने हृदय में बसा लिया, और पूरी मानवता को सत्य का मार्ग दिखाया। हम सबको मिलकर उसी सोच को आगे बढ़ाना है।

संतों के विचारों को बढ़ाने का काम कर भाजपा सरकार

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार संतों के विचारों को बढ़ाने का काम कर रही है। धन्ना भगत उन महान संतों में अग्रणी थे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम किया था। उन्होंने उत्तर भारत में धर्म का प्रचार प्रसार किया। उनका जीवन सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण रहा है। उनकी भक्ति ने लोगों को सिखाया कि ईश्वर के सामने सभी बराबर हैं।

दाड़न खाप की मांग को किया पूरा

इस दौरान सर्वजातीय दाड़न खाप ने भवन में 40 किलोवाट का सोलर पैनल बनाने की मांग है। एक तालाब की रिटेनिंग वॉल और एक भवन बनाने की मांग है। सीएम ने मंच से तुरंत इन मांगों को पूरा करने की घोषणा की। इसके अलावा भी जो और काम हैं उन्हें भी हमारी सरकार पूरा करेगी। धन्ना भगत के जीवन से हमारे समाज को शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : पानीपत के सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला फार्मासिस्ट बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें : हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हो सकती है बारिश