Punjab CM News : सरकार जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध : मान

0
36
सरकार जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध : मान
सरकार जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध : मान

Punjab CM News (आज समाज)चंडीगढ़:  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए यह अभियान मच्छरों के पूर्ण उन्मूलन पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए इस अभियान की सफलता के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियों को तेज करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के साथ-साथ मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को काम में लगाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी जिलों में 47 सेंटीनेल सर्विलांस अस्पतालों की पहचान की गई है और राज्य में डेंगू की जांच के लिए एनएस-1 किट्स और आईजीएम किट्स उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया के टेस्ट नि:शुल्क किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि डेंगू के पूर्ण उन्मूलन के लिए राज्य के प्रमुख विभागों जैसे स्थानीय सरकार, ग्रामीण विभाग, शिक्षा और अन्य विभागों की सेवाएं ली जा रही हैं।

राज्य में में डेंगू के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डेंगू और जल जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।