Good sleep at night: अगर आपको भी नहीं आती है रात भर नींद तो हम आपकी मदद कर सकते हैं

0
73
Good sleep at night:

Good sleep at night:अक्सर हमें बचपन में कहा जाता था कि टाइम से सोना बेहद जरूरी होता है। वहीं इसके लिए हमें माता-पिता डांट भी दिया करते थे। हालांकि उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, समय से रूटीन को फॉलो करके खाना और सोना बेहद जरूरी होता है।

ऐसे में बदलते लाइफस्टाइल और स्ट्रेस से भरे जीवन में अक्सर हमारी रातों की नींद उड़ जाती है। कई बार ऐसा ज्यादा टेंशन लेने के कारण भी होता है। ऐसे में एक्सपर्ट डॉ चित्रा आनंद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें उन्होंने अच्छी नींद के लिए कुछ टिप्स को शेयर किया है। आइये जानते हैं क्या हैं वो टिप्स-

अच्छी नींद के लिए सही रूम टेम्परेचर है जरूरी

स्ट्रेस से भरे जीवन में रात को सही तरीके से सोने के लिए आपको मौसम को ध्यान में रखकर ही रूम टेम्परेचर को सेट करना चाहिए। गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर का तापमान आप अपनी बॉडी से एक डिग्री कम रखें। ऐसा करने से आपका स्ट्रेस कम होगा और अच्छी नींद आने में काफी मदद मिलेगी।

रात को क्यों नहाना चाहिए

अक्सर हम सुनते हैं कि कुछ लोग दिन भर की भाग-दौड़ के बाद घर आकर पहले नहाते हैं या कई लोग सोने से पहले भी नहाना पसंद करते हैं। इसके लिए हमें ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर खुल जाता है और थकावट थोड़ी कम होने लगती है। साथ ही, फ्रेश महसूस होता है, जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

अच्छी नींद के लिए काम आएगा वॉटर बैग

रात-भर करवट बदलने के बाद भी नींद नहीं आ रही है तो इसके लिए आप वॉटर बैग की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप ठंडे पानी से भरे वॉटर बैग को अपनी टांगों के बीच में रख लें। ऐसा करने से आपका स्ट्रेस कम होने लगेगा और अच्छी नींद आने में आपको मदद मिल पाएगी।