आज समाज, नई दिल्ली: WAVES Summit 2025: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) की पहली झलक जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस साईं पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
‘रामायण’ का फर्स्ट लुक
फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देने का फैसला किया है। ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक दुनिया के सामने WAVES Summit 2025 के दौरान पेश किया जाएगा। इस मेगा समिट में फैंस को पहली बार रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में देखने का मौका मिलेगा।
पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगा
गौरतलब है कि पिछले साल मेकर्स ने एक पोस्टर जारी कर बताया था कि ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। ‘रामायण’ में कई बड़े नाम जुड़ चुके हैं। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश (Yash) रावण के किरदार में दिखाई देंगे।
वहीं, भगवान इंद्र के रोल के लिए मेकर्स ने कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) को फाइनल कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रावण और इंद्र देव के बीच का टकराव कहानी का एक बड़ा और अहम मोड़ बनने वाला है। पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि साई पल्लवी से पहले किसी और साउथ एक्ट्रेस को माता सीता के रोल के लिए चुना गया था, लेकिन कुछ कारणों से वह प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं।
कब और कहां होगा WAVES Summit 2025?
WAVES Summit 2025 का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया जाएगा। यह समिट 1 से 4 मई 2025 तक चलेगा। इस इंटरनेशनल समिट में मनोरंजन, कंटेंट और क्रिएशन इंडस्ट्री से जुड़ी दुनिया भर की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।
बताया जा रहा है कि इस समिट में देश के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। समिट का आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और नागार्जुन जैसे दिग्गज सितारे भी इस बड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
रणबीर कपूर के फैंस ‘रामायण’ को लेकर पहले से ही बेहद उत्साहित हैं। अब WAVES Summit में फिल्म की पहली झलक मिलने की खबर ने फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे स्टार्स इस माइथोलॉजिकल गाथा को किस तरह जीवंत करते हैं।