Golden Boy Neeraj Chopra के निवास स्थान पर मंडी के आढ़तियों के साथ बधाई देने पहुंचे मंडी के पूर्व प्रधान विनय गुप्ता 

0
204
नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा को फूल गुच्छ दे कर बधाई देते विनय गुप्ता व मंडी के आढ़ती
Aaj Samaj (आज समाज),Golden Boy Neeraj Chopra,पानीपत :  हाल ही एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीतकर अपने पैतृक गांव खण्डरा लोटे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के निवास स्थान पर समाजसेवी व अनाज मंडी के पूर्व प्रधान विनय गुप्ता मंडी के आढ़तियों के साथ बधाई देने पहुंचे। विनय गुप्ता ने नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा को कहा कि नीरज चोपड़ा भारत का गौरव है भारत के नाम पर नीरज चोपड़ा ने चार चांद लगाए हैं। जब कभी  हमारा देश गोल्ड मेडल के लिए तरसते थे। नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल की शुरुआत कर खिलाड़ियों के अंदर गोल्ड जीतने की जज्बे को प्रेरित किया है जो आज भारत अब तक एशियन खेलों में शतक का आंकड़ा पार कर गया है।

नीरज हमारा नहीं अब भारत का है आप सबका है

नीरज चोपड़ा भारत का गौरव है। हमारे देश की शान है और हमारी पहचान है। पूरा देश ये चाहता है कि ओर आगे बढ़े। ये खेल टीम का नही एक खुद की ताकत का खेल है। नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि नीरज हमारा नहीं अब भारत का है आप सबका है। नीरज चोपड़ा के पिता सतीश ने अपने गत दिनों की बातें शेयर की। नीरज चोपड़ा के चाचा सुलतान जो खेती बाड़ी का काम संभालते हैं । नीरज के गोल्ड जीतने से  हमारे घर  बच्चों में ही नही बल्कि हमारे गांव के बच्चों में काफी जागरूकता आई है बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलों के लिये विशेष ध्यान दे रहे हैं। थर्मल पावर स्टेशन से एस ई कुलदीप हुड्डा,एक्सन जीत सिंह, व्यापारी रमेश ढांडा, राजेन्दर देसवाल, सतबीर देसवाल आदि मौजद रहे।

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 08 October 2023 : इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़े  : Chandigarh and Haryana Journalist Union : यशपाल कादियान जिलाध्यक्ष व रतनमान बने चंडीगढ़ एण्ड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के चेयरमैन

Connect With Us: Twitter Facebook