Gold & Silver Price: सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें गिरकर कितने पहुंचे दाम

0
37
Gold & Silver Price सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें गिरकर कितने पहुंचे दाम
Gold & Silver Price : सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें गिरकर कितने पहुंचे दाम

Today Gold & Silver Price, (आज समाज), नई दिल्ली: देश में आज यानी 21 अगस्त को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61 रुपए गिरकर 71,884 रुपए पर आ गया है। मंगलवार को इसके दाम 71,945 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

चांदी में 431 रुपए की गिरावट

चांदी 431 रुपए गिरकर आज 84,890 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले मंगलवार को चांदी के भाव 85,321 रुपए प्रति किलो पर थे। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के आॅल टाइम हाई पर पहुंच गया था है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने आॅल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों सोने के दाम

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,250 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,350 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,100 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,200 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,100, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 73,200 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,100 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,200 रुपए है।

इस साल  8,532 रुपए बढ़ चुके हैं सोने के दाम

आईबीजेए के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,532 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,884 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 81,655 रुपए पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और बढ़त देखने को मिल सकती है। सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।