Gold Rate Today : सोने की कीमत में निरंतर बदलाव देखा जा रहा है। हर दिन सोने के भाव में निरतर तेजी दिखाई दे रही है। हालांकि, आज चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी सोने को खरीदें की योजना बना रहे है तो आज का भाव जरूर देख ले

सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला काफी समय से जारी है। वैश्विक बाजार में सोना 35 डॉलर उछलकर 3,040 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में भी सोना 88,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं मंगलवार को 999 शुद्धता वाला सोना 88680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 100248 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक तरफ आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है, लेकिन दूसरी तरफ चांदी की कीमत में गिरावट आई है। तो यहां 23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ताजा कीमत दी गई है:-

सोने का ताजा भाव

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाला सोना 88325 रुपये है। वहीं 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 81231 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 66510 रुपये प्रति तोला है। वहीं 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 51878 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने और चांदी के भाव

आप मिस्ड कॉल से भी सोने और चांदी के भाव चेक कर सकते हैं। सोने की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आप कोई भी सोने की ज्वेलरी बनवाते हैं तो कीमत पर टैक्स लगने के बाद रेट बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Fastag for Every Vehicle : हर वाहन के लिए फास्टैग अनिवार्य ,क्या है इसके फायदे जाने