Gold Rate July 5: सोने की कीमतों में फिर तेजी, 10 ग्राम के भाव सुन हो जाओगे हैरान

0
151
Gold Rate July 4 सोने की कीमतों में फिर तेजी, 10 ग्राम के भाव सुनकर हो जाओगे हैरान
Gold Rate July 4 : सोने की कीमतों में फिर तेजी, 10 ग्राम के भाव सुनकर हो जाओगे हैरान

Today Gold Price, आज समाज, नई दिल्ली: मानसून के सीजन में सोने-चांदी का भाव रोज नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है, जिस कारण खरीदने वालों के पहले ही पसीने छूट रहे हैं। मार्केट में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भी कीमतों में काफी इजाफा दर्ज किया गया। सोने के दाम भले ही बढ़े, पर दाम अभी भी उच्च स्तर से काफी कम चल रहे हैं, इसलिए आप मौके का फायदा उठा सकते हैं।

999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम गोल्ड का

अभी अगर आपने सोना खरीदने का अवसर गंवाया तो फिर चूक जाएंगे। देश के सर्राफा बाजार में 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम गोल्ड का  रेट 72 हजार रुपए के पार ही दर्ज किया जा रहा है। चांदी के रेट में भी काफी इजाफा दर्ज किया गया है। आप यहां सभी कैरेट वाले गोल्ड का रेट जान सकते हैं।

24 कैरेट वाले सोने की कीमत

सर्राफा बाजारों में अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बिल्कुल समय खराब ना करें। 999 प्योरिटी यानी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 72469 रुपए प्रति दस ग्राम पर दर्ज की जा रही है। इसके अलावा 995 प्योरिटी (23 कैरेट) वाले सोने की कीमत 72179 रुपए प्रति तोला के हिसाब से बिक रहा है। 916 प्योरिटी (22 कैरेट) के दाम 66382 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिख रहा है।

18 कैरेट वाले सोने की कीमत

मार्केट में 750 प्योरिटी (18 कैरेट) वाले सोने की कीमत 54352 रुपए प्रति तोला में दर्ज किया जा रहा है। मार्केट में 585 प्योरिटी(14) कैरेट वाले सोने की कीमत 42394 रुपए प्रति तोला के हिसाब से दर्ज किया जा रहा है। चांदी के रेट में भी काफी इजाफा देखने को मिला, जिसे आप 90018 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर घर ला सकते हैं।