अपने उच्चतम स्तर को छूने के बाद दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट
Gold-Silver Price (आज समाज), बिजनेस डेस्क : अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी 9 अप्रैल से भारतीय उत्पादों पर लागू हो चुकी है। हालांकि अमेरिकी राष्टÑपति ने अनुमान से काफी कम मात्र 26 प्रतिशत टैरिफ ही भारतीय उत्पादों पर लगाया है लेकिन अमेरिका के इस फैसले के बाद भारतीय बाजार पर इसका दवाब लगातार दिखाई दे रहा है। पिछले करीब पांच कारोबारी दिन से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को भी भारतीय बाजारों में कम मांग के असर के चलते सोने के दाम में एक बार फिर से गिरावट दिखाई दी।
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सरार्फा संघ ने इसकी पुष्टि की है। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाल सोना 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,050 रुपए की गिरावट के साथ 89,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को यह 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी 500 रुपए हुई मजबूत
हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़कर 93,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 92,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 61.98 डॉलर यानी 2.08 प्रतिशत बढ़कर 3,044.14 डॉलर प्रति औंस हो गया। आर्थिक विशेषज्ञ बता रहे हैं कि सोने की कीमत में यह गिरावट अस्थाई है और यह कीमती धातु जल्द ही तेजी पकड़ेगी।
गुरुवार को सोने ने छूआ था सबसे ऊंचा स्तर
दिल्ली के सरार्फा बाजार में 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 1350 रुपये टूटकर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को यह 200 रुपए की बढ़त के साथ 94,350 रुपये के नए आॅल टाइम हाई पर पहुंच गया था। पांच दिनों की लगातार तेजी के बाद सोने की यह पहली बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी को मुख्य कारण माना जा रहा है।