Gold Price Today : एक बार फिर होली से पहले सोने में उछाल देखने को मिला है। अगर आप भी सोना खरीदने की योजना बना रहे है। तो ताजा भाव जरूर जाने ले। सोने के भाव लगातार आसमान छू रहे है। इनके भाव में गिरावट लगभग न के बराबर है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 86672 रुपये प्रति 10 पर पहुंच गया है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 97950 रुपये प्रति किलोग्राम है
सोने का ताजा भाव क्या है?
सर्राफा बाजार में 995 शुद्धता (23 कैरेट) वाले सोने का भाव बढ़कर 86325 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इस बीच 916 शुद्धता (22 कैरेट) वाले सोने की कीमत बढ़कर 79392 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई।
750 शुद्धता (18 कैरेट) वाले सोने के रेट में बढ़ोतरी के बाद सोना 65004 रुपये प्रति तोला पर ट्रेंड करता नजर आया। 585 शुद्धता (14 कैरेट) वाले सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यह 50703 रुपये प्रति तोला बिका। अलग राज्यों और महानगरों में टैक्स शामिल होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी होती है।
इस हफ्ते इतनी बढ़ी कीमत
MCX Gold Rate इस हफ्ते की शुरुआत में 10 मार्च को सोने की कीमत 85,419 रुपये थी, जो अब बढ़कर 86875 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने की कीमत में महज चार दिनों में 1456 रुपये का इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है।
कैसे चेक करे सोने के भाव
आप मिस्ड कॉल देकर भी सोने-चांदी के भाव चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको एसएमएस के जरिए रेट पता चल जाएंगे। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Credit Card Burden : क्रेडिट कार्ड को डीएक्टिवेट कब करना चाहिए ,जाने जानकारी