Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 21 फरवरी को सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। शादियों का सीजन चल रहा है और इसी वजह से सोने की कीमत में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 24 कैरेट सोने का भाव इस समय 86 हजार के पार पहुंच गया है।
आज यानी 21 फरवरी को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि सोना अभी भी 85 हजार रुपये से ऊपर है और चांदी की कीमत 96 हजार रुपये से ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 85979 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी 96844 रुपये प्रति किलोग्राम है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 22, 18 कैरेट सोने के भाव पर:-
आज क्या है सोने का भाव?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाला सोना 85635 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 78757 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 64484 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 50298 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 96844 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सोने की शुद्धता कैसे पता करें?
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए ISO हॉल मार्क देता है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर लोग सोने के आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं।
22 और 24 कैरेट में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट करीब 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% तांबा, चांदी और जस्ता जैसी अन्य धातुएं मिलाकर आभूषण बनाए जाते हैं। आभूषण 24 कैरेट सोने से नहीं बनते।
मिस्ड कॉल के जरिए जानें कीमत
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों के खुदरा भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपको एसएमएस के जरिए जल्द ही भाव मिल जाएंगे।
चेन्नई में सोने की कीमत
- 24K -₹88050/ 10 ग्राम
- 18K – ₹66410/ 10 ग्राम
मुंबई में सोने की कीमत
- 24K -₹89050/ 10 ग्राम
- 22k- ₹80710/ 10 ग्राम
- 18K – ₹66040/ 10 ग्राम
दिल्ली में सोने की कीमत
- 24K -₹88200/ 10 ग्राम
- 22k- ₹80860/ 10 ग्राम
- 18K – ₹66160/ 10 ग्राम
कोलकाता में सोने की कीमत
- 24K -₹88050/ 10 ग्राम
- 22k- ₹80710/ 10 ग्राम
- 18K – ₹66040/ 10 ग्राम
यह भी पढ़ें : Sirsa News : सराहनीय कार्य करने पर पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण को एसपी ने किया सम्मानित