Gold Price Today : सोने की कीमतों में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है सोने की कीमतों में निरंतर वृद्धि से बाजार में हाहाकार मचा हुआ है।मंगलवार को सोने की कीमत पहली बार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। और आएगी भी कीमत काम होने की कोई सम्भावना नहीं है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना आज 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 96670 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी आज एक दिन में 24 24 कैरेट सोना 3,330 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। वहीं, चांदी आज 95,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। तो चलिए जानते हैं आज 22 और 18 कैरेट सोने का भाव क्या है:-
आज सोने का भाव क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 98703 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 90776 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 74325 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 57,974 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी का भाव 95900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
कृपया ध्यान दें कि आभूषणों पर कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क अंकित होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव?
1. बता दें कि सोने की कीमतों में यह उछाल वैश्विक अनिश्चितता के बीच हुआ है। इसका कारण ब्याज दरों में कटौती और अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के तेज होने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बीच फिर से तनाव बढ़ना है।
2. डॉलर इंडेक्स कई सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ गई है। डॉलर के कमजोर होने पर अक्सर सोने की कीमत बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोने की कीमत डॉलर में होती है।
यह भी पढ़ें : SIP : SIP में लम्बे समय के लिए करे निवेश और पाएं एक अच्छा रिटर्न