Gold Price 11 July Update: 73 हजार रुपए के करीब पहुंचे सोना के दाम, चांदी 92 हजार पार

0
157
Gold Price 11 July Update 73 हजार रुपए के करीब पहुंचे सोना के दाम, चांदी 92 हजार पार
Gold Price 11 July Update : 73 हजार रुपए के करीब पहुंचे सोना के दाम, चांदी 92 हजार पार

Gold Price Today Update, (आज समाज), नई दिल्ली: सोने के दाम आज 73 हजार के करीब पहुंच गए। वहीं चांदी के भाव 92 हजार रुपए प्रति किलो के आंकड़े को पार कर गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 135 रुपए बढ़कर 72,751 रुपए पर पहुंच गया। कल सोने के दाम 72,616 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

इतना हुआ चांदी

आईबीजेए की वेबसाइट के मुताबिक एक किलो चांदी 358 रुपए बढ़कर 92,205 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 91,847 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने आल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गया था।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज के दाम

दिल्ली में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,570 रुपए रही। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,420 रुपए दर्ज की गई। इसी तरह कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,420 रुपए रही। वहीं चेन्नई में  10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,020 रुपए दर्ज की गई है।

इस वर्ष अब तक 9 हजार से ज्यादा बढ़े चुके हैं सोने के दाम

बता दें कि इस वर्ष अब तक सोने के दाम 9,399 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरूआत में सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 72,751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरूआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी, जो अब 92,205 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस वर्ष अब तक 18,810 रुपए बढ़ चुकी है।